क्या 8 सप्ताह में बच्चा अल्ट्रासाउंड पर छिप सकता है?HealthPlanet

Posted on Sat 4th Feb 2023 : 16:57

इस सप्ताह आपके शिशु का भ्रूणीय चरण समाप्त होता है, जो कि मनुष्य विकास का शुरुआती समय होता है। अब आपका शिशु करीब 1.6 सेंमी. (0.6 इंच) लंबा और लगभग एक राजमा के माप का हो गया है। उसकी मुखाकृति अब धीरे-धीरे अधिक स्पष्ट होती जा रही है, क्योंकि उसका ऊपरी जबड़ा और नाक अब आकार लेने लगे हैं।

आपके शिशु के मस्तिष्क में तंत्रिका कोशिकाएं तंत्रिकीय मार्ग बनाने के लिए बाहर निकलने लगी हैं। गंध चेतना के लिए मस्तिष्क का जो हिस्सा जिम्मेदार होता है, वह भी अब आकार ले रहा होता है।

इस सप्ताह भी आपके शिशु के शरीर के साथ काफी कुछ घट रहा होता है। उसकी बाजुएं इतनी लंबी हो चुकी होती हैं, कि उसके हाथ अब छाती तक पहुंचने लगते हैं। उसकी टांगें भी अब लंबी हो रही होती हैं। हालांकि, उसके टखने, जांघे, घुटनों और पैरों की उंगलियां अभी इतनी स्पष्ट नहीं होतीं। उसकी भ्रूणीय पूंछ लगभग गायब हो चुकी होती है, और यह जिस जगह थी वह स्थान शिशु की पूंछ-अस्थि (कोक्सीक्स) बनेगा

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info